X

भारत में संचार सेवा का विकास – Important facts

भारत में संचार सेवा का विकास

                भारत गांवों का देश है। भारत में लगभग 4000 नगर एवं छः लाख से अधिक गांव जो लगभग 3.287 मिलियन वर्ग किमी क्षेत्र पर फैले है इतने गांवों और नगरों को संचार सुविधाएं उपलब्ध कराना एक दुष्कर कार्य है।

भारत में संचार के प्रमुख साधन-डाक प्रणाली, टेलीफोन, समाचार पत्र, सिनेमा, रेडियो, टेलीविजन, वायरलेस तार और पत्र एवं पत्रिकाएं हैं।

भारत में संचार सेवा : डाकसेवा एवं टेलीफोन

                भारत विश्व का सर्वाधिक डाकघर वाला देश है। डाकघर की प्रमुख सेवाएं एवं उनके स्थापना वर्ष-

1. मनीआर्डर प्रणाली 1880 ई0
2. डाकघर बचत बैंक 1882 ई0
3. रेलवे डाक सेवा 1907 ई0
4. हवाई डाक सेवा 1911 ई0
5. पिन कोड व्यवस्था 15 अगस्त 1972 ई0
6. द्रुत डाक सेवा 1975 ई0
7. इंटरनेट सेवा 15 अगस्त 1995

 

तारघर– त्वरित संदेश भेजने के लिए तार प्रणाली की स्थापना 1851 ई0 में कोलकाता एवं डायमंड हार्बर के बीच त्वरित संदेश भेज कर की गई थी।

टेलीफोन– भारत की अन्तर्राष्ट्रीय दूरसंचार सेवा 1870 ई0 में मुम्बई से लंदन तक एक निजी कम्पनी द्वारा केबुल बिछा कर शुरू की गई थी।

देश के लिए प्रथम टेलीफोन सेवा 1881-82 ई0 में कोलकाता में शुरू की गई। 1960 ई0 को देश में S.T.D. प्रणाली लागू की गई।

भारत में संचार सेवा : रेडियो – दूरदर्शन

रेडियो– रेडियो क्लब ऑफ बॉम्बे के द्वारा प्रथम रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण जून 1923 में किया गया।

भारत में प्रथम रेडियो प्रसारण मुम्बई और कोलकाता से निजी प्रसारण कम्पनियों द्वारा 1927 ई0 में प्रारम्भ हुआ।

भारतीय प्रसारण सेवा की स्थापना 1936 में की गई। 1936 में ही उसे ऑल इण्डिया रेडियो का नाम दिया गया जो आगे 1957 के बाद आकाशवाणी के नाम से जाना जाता है।

दूरदर्शन– भारत में टी.वी. की शुरूआत सितम्बर 1959 मे हुई। भारत में देश का पहला टी.वी. केन्द्र दिल्ली में खोला गया और इसका दूरदर्शन नाम दिया गया।

दूरदर्शन एक स्वतंत्र विभाग के रूप में 1 अप्रैल 1976 को स्थापित हुआ। देश का सबसे ऊँचा टी0वी0 टावर पीतमपुरा (नई दिल्ली) का शुभारंभ 3 नवम्बर 1988 से हुआ। 1987 से प्रातः कालीन समाचार दूरदर्शन पर प्रसारित होना शुरू हुआ तथा 1989 को दोपहर का प्रसारण शुरू हुआ।

 

भारत में संचार सेवा : समाचार एजेंसियाँ

समाचार एजेंसियाँ– भारत में निम्न प्रमुख समाचार एजेंसी हैं-

  1. प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इण्डिया (PTI) 1947 में गठित।
  2. युनाइटेड न्यूज ऑफ़ इण्डिया (UNI) 1961 में गठित।
  3. समाचार भारती।
  4. हिन्दुस्तान समाचार- 1948 में गठित।
  5. इन्डियन न्यूज़ एजेंसी(INS) 1986 में गठित।
  6. इन्डियन न्यूज़ एंड फीचर्स 1959 में गठित।

इंटरनेट– भारत में इंटरनेट की शुरुआत 15 अगस्त 1995 को विदेश संचार निगम लिमिटेड द्वारा किया गया था। VSNL की स्थापना 1986 में एक सरकारी कंपनी के रूप में हुई थी जिसे विनिवेश के माध्यम से टाटा कम्यूनिकेशन लिमिटेड को सौप दिया गया। 

मोबाईल सेवा– भारत में मोबाईल सेवा की शुरुआत 31 जुलाई 1995 को हुई जब तत्कालीन दूर संचार मंत्री सुखराम ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योति बसु के साथ बात की थी।

इसकी पृष्ठभूमि 1994 मे बन गई थी जब ज्योति बसु ने उद्योगपति भूपेंद्र कुमार मोदी को कलकता में मोबाईल सेवा सबसे पहले आरंभ करने के निर्देश दिए थे।

भूपेंद्र कुमार मोदी ने ऑस्ट्रेलिआई कंपनी टेल्स्ट्रा एवं नोकिया से संपर्क कर आधारभूत आवश्यकता की पूर्ति कर इसकी शुरुआत की। 

सिनेमा– फीचर फिल्मों का निर्माण भारत में 1912-13 से किया गया।

1912 में आर.जी. तोरनी ने एन. जी.चित्रे के साथ मिलकर पुंडलिक बनाई, जबकि धुंधीराज गोविंद फाल्के (1870-1944) ने 1913 में राजा हरीशचंद्र का निर्माण किया।

मूक फिल्मों का दौर 1931 में बोलने वाली फिल्मों के आने से समाप्त हुआ, जब आर्देशिर ईरानी (1886-1969) ने आलम आरा बनाई, हालांकि मूक फिल्मों का निर्माण 1934 तक होता रहा।  

केन्द्रीय चलचित्र प्रमाणन बोर्ड की स्थापना 1952 मे किया गया। बोर्ड का मुख्यालय मुंबई में है और इसके नौ क्षेत्रीय कार्यालय बंगलुरु, मुंबई, नई दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, कटक तथा गुवाहाटी में हैं।

बिहार सामान्य ज्ञान 2022-Bihar GK-2022 Most important facts