अफ्रीका महाद्वीप के अति महत्वपूर्ण तथ्य / Most Important Facts of Africa Continent

अफ्रीका महाद्वीप

अफ्रीका महाद्वीप के अति महत्वपूर्ण तथ्य 

>अफ्रीका विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप हैं। इसे ‘अंध महाद्वीप’ भी कहते है।

>यह विश्व का एक मात्र ऐसा महाद्वीप है जिससे होकर विषुवत वृत्त, कर्क वृत्त तथा मकर वृत्त तीनो गुजरते है।

>इसके उत्तर में भूमध्य सागर, पश्चिम एवं दक्षिण-पश्चिम में अटलांटिक महासागर एवं उत्तर पूर्व में लाल सागर तथा दक्षिण पूर्व में हिंद महासागर स्थित है।

>अफ्रीका महाद्वीप जिब्राल्टर जलसंधि, भूमध्य सागर स्वेज नहर, लालसागर द्वारा यूरेशिया से अलग होता है।

>यह एशिया महाद्वीप से स्वेज जलसंधि से जुड़ा हुआ है।

>अफ्रीका के मोड़दार ‘एटलस पर्वत’ का विस्तार मोरक्को, अल्जीरिया एवं टयूनिशिया में है। इसका सर्वोच्च शिखर ‘माउण्ट ताउब्कल’ है। इसके उत्तर पश्चिम में स्थित है।

>अफ्रीका महाद्वीप का सबसे उत्तरी बिन्दु ‘एल-घिराम प्वांइट / (ट्युनिशिया) तथा दक्षिणतम बिन्दु केप अगुल्हास (द- अफ्रीका) है।

>अफ्रीका महाद्वीप का सबसे पूर्वी बिन्दू रस शाफून/(सोमालिया) तथा सबसे पश्चिमी बिन्दु केप वेर्दे स्थित ‘सैन्टो अण्टाओ’ (सेनेगल) है।

>अफ्रीका महाद्वीप ‘सिनाई प्रायद्वीप’ (मिश्र) द्वारा एशिया से संबद्ध है जिसे अब स्वेज नहर निकाल कर पृथक किया गया है।

>अफ्रीका की पूर्वी उच्च भूमि का उत्तरी भाग इथोपिया और दक्षिणी भाग ड्रैकेंसबर्ग पर्वत है।

>अफ्रीका के दो सबसे ऊंचे पर्वत ‘किलिमंजारो एवं केन्या’ है।

>अफ्रीका के सबसे बड़े द्वीप

            द्वीप                        अवस्थित

1-     मेडागास्कर    –     हिंद महासागर

2-    करग्यूलिन द्वीप –     दक्षिणी फ्रेंच और अंटार्कटिक भूमि

3-    सोकोत्रे (यमन) –     हिंद माहासागर

4-    रियूनियन           –     हिंद महासागर

5-    बिओका >     –     भूमध्यरेखीय गिनी

>विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है।

>विषुवत रेखा विक्टोरिया झील से होकर गुजरती है।

>विश्व की सबसे लम्बी नदी ‘नील’ का उद्गम विक्टोरिया झील से होता है। यह नदी भूमध्य सागर में गिरती है।

>‘अलगेजीरा रेगिस्तान’ सूडान में स्थित है।

>अफ्रीका की सबसे अधिक जल (आयतन में) ढोने वाली नदी ‘जायरे’ (कांगो) है यह नदी विषुवत रेखा को दो बार काटती है।

>अफ्रीका के प्रसिद्ध ‘स्टेनले’ एवं ‘लिविंगस्टोन’ जल प्रपात जायरे (कांगो) नदी पर स्थित है। इसी नदी पर इन्गा बांध स्थित है।

>अफ्रीका का एल्गान पर्वत युगांडा एवं केन्या की सीमा पर अवस्थित है।

>अफ्रीका का किर्लिमंजारो पर्वत तंजानिया एवं केन्या की सीमा पर स्थित है।

>किलीमंजारो पर्वत का सर्वोच्च शिखर ‘किलीमंजारो’ अफ्रीका की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है। इसकी ऊँचाई 5895 मी- है।

>अफ्रीका महाद्वीप की ‘तुर्काना झील’ इथियोपिया और केन्या की सीमा पर स्थित है यह एक रिफ्रट झील है इसका पूर्व नाम ‘रूडोल्फ’ है।

>अफ्रीका में युगांडा एवं जायरे की सीमा पर स्थित मोबुतो ससेस्को झील एक रिफ्रट झील है जा पूर्व में एल्बर्ट झील के नाम से जानी जाती थी।

>अफ्रीका की ‘माउण्ट केन्या पर्वत श्रेणी’ केन्या में अवस्थित है इसका सर्वोच्च शिखर ‘माउण्ट लेसाटिना’ है।

>अफ्रीका की किवू झील रवांडा एवं जायरे की सीमा पर अवस्थित है।

>‘एडर्वड झील’ युगांडा में स्थित एक रिफ्रट झील है।

>अफ्रीका की सबसे गहरी झील ‘टंगनिका झील’ है यह कांगो (जायरे) नदी का उद्गम स्थल है।

>विक्टोरिया झील की सीमा युगांडा, कीनिया एवं तंजानिया से लगती है।

>टंगनिका झील का विस्तार कांगो लोकतांत्रिक गणतंत्र एवं तंजानिया में है।

>नीली नील (इसनम) जब सफेद (ॅीपजम) नील में खार्तूम नामक स्थान पर मिलता है तब यह नील नदी कहलाती है।

>मिस्र को नील नदी का वरदान कहा जाता है।

>विक्टोरिया जल प्रपात जाम्बेजी नदी पर स्थित है। इसी नदी पर करीबा बांध स्थित है।

>अफ्रीका में लिम्पोपो नदी बोत्सवाना एवं जिम्बाब्वे की सीमा बनाती है।

>लिम्पोपो नदी मकर रेखा को दो बार काटती हुई हिन्द महासागर की डेलागाओ खाड़ी में गिरती है।

>नाइजर नदी पश्चिमी अफ्रीका की महत्वपूर्ण नदी है। यह माली, नाइजर, नाइजीरिया से बहती हुई गिनी की खाड़ी में गिरती है। ‘कैंजी बांध’ इसी नदी पर स्थित है।

>‘कोबोरा बासा बांध’ जाम्बेजी नदी पर मोजाम्बिक में स्थित है।

>ओवन बांध सफेद नील नदी पर स्थित एक बहुउद्देशीय परियोजना है।

>सेन्नार बांध सूडान में नीली नील नदी पर स्थित है।

>अफ्रीका माइनर में मोरक्को, अल्जीरिया एवं टयूनीशिया को सम्मिलित किया जाता है।

>अफ्रीका की नाइजर, जायरे (कांगो) एवं ओरेंज नदियां अटलांटिक महासागर में गिरती है।

>वाल्विश की खाड़ी नामीबिया के पश्चिम में अटलांटिक महासागर में स्थित है।

>बोनी की खाड़ी मध्य अफ्रीका के पश्चिमी तट पर कैमरून, नाइजीरिया एवं गाबा के निकट अटलांटिक महासागर में स्थित है।

>विश्व का सबसे बड़ा मरूस्थल उत्तरी अफ्रीका में स्थित सहारा मरुस्थल है।

>कालाहारी मरूस्थल मुख्यतः बोत्सवाना एवं नामीबिया में विस्तृत है।

>ड्रेकेंसबर्ग पर्वत दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी उच्च भाग को कहा जाता है। यहाँ से वॉल एवं ऑरेज नदी का उद्गम होता है।

>अफ्रीका महाद्वीप में सर्वाधिक वर्षा पश्चिमी कैमरून में होती है।

>चाड झील सहारा रेगिस्तान के मध्य में पायी जाती है।

>तंजानिया के जंजीबार और पेम्बा द्वीप लौंग के लिए प्रसिद्ध है इन्हें लौंग दीप कहा जाता है।

>अफ्रीका में कहवा की खेती बुरूण्डी, केन्या, कैमरून एवं इथियोपिया में की जाती है।

>अफ्रीका में कोकों की खेती घाना एवं नाइजीरिया में तथा मूंगफली की खेती गैम्बिया में की जाती है।

>विश्व का सर्वाधिक तापमान लीबिया के अल-अजीजिया (580 सी-) नामक स्थान पर दर्ज किया गया है।

>अफ्रीका महाद्वीप का प्रमुख कोयला उत्पादक देश दक्षिण अफ्रीका है। दक्षिण अफ्रीका के ट्रॉसवाल एवं नटाल में प्रमुख कोयला खानें है।

>अफ्रीका महाद्वीप के  लीबिया, नाइजीरिया, मिस्र एवं अल्जीरिया प्रमुख खनिज तेल उत्पादक देश है।

>अफ्रीका का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस उत्पादक देश अल्जीरिया है।

>अफ्रीका महाद्वीप में यूरेनियम का प्रमुख उत्पादक क्षेत्र दक्षिण अफ्रीका का ‘विटबाटर्स रैन्ड’ है।

>दक्षिण अफ्रीका विश्व का सबसे बड़ा क्रोमियम, प्लेटिनम एवं सोना उत्पादक देश है।

>कांगो गणतंत्र (जायरे) में अधिकतर लोग बंतू जनजाति के है।

>विश्व का अधिकतर कोबाल्ट एवं हीरा कांगो गणतंत्र के कटिंगा क्षेत्र में मिलता है।

>जायरे का तांबे का भंडार कटंगा पठार क्षेत्र में स्थित है।

>जायरे का एकमात्र पत्तन मतादी है जो जायरे नदी के मुहाने पर स्थित है।

>जायरे में तांबा, हीरा, कोबाल्ट, बाक्साइट, टिन, जस्ता, यूरेनियम एवं मैंगनीज के समृद्ध भंडार है।

>अफ्रीका का सर्वाधिक मैंगनीज उत्खनित करने वाला देश दक्षिण अफ्रीका है।

>गिनी सर्वाधिक बॉक्साइट का उत्खनन करने वाला देश है। इसका विश्व के बाक्साइट उत्पादन में तीसरा स्थान है।

>अफ्रीका में उष्णकटिबंधीय घास के मैदान ‘सवाना’ तथा शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान ‘वेल्डस’ कहलाते है।

>बोत्सवाना विश्व का दूसरा सबसे बड़ा हीरा उत्पादक देश है।

>अफ्रीका में केन्या सर्वाधिक चाय उत्पादित करने वाला देश है।

>अफ्रीका में आइवरी कोस्ट सर्वाधिक कॉफी कोको उत्पादित करने वाला देश है।

>विश्व में सर्वाधिक खंजूर का उत्पादन करने वाला देश मिस्र है।

>अफ्रीका हार्न में इथियोपिया, जिबूती, इरीट्रिया एवं सोमालिया को सम्मिलित किया जाता है

>अफ्रीका में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश नाइजीरिया है।

>अफ्रीका का सर्वाधिक वार्षिक वृद्धि दर (जनसंख्या में)वाला देश सोमालिया है।

>लीबिया अफ्रीका का सर्वाधिक नगरीकृत देश है।

>अफ्रीका की सबसे बड़ी कृत्रिम झील घाना में अकोसोम्बो बांध (वोल्टा नदी पर) से बनी बोल्टा झील है।

>मोजाम्बिक का समुद्रतटीय मैदान अफ्रीका में सर्वाधिक हैै।

>अफ्रीका का स्विटजट्रलैण्ड मलावी को कहा जाता है।

>कुफरा मरूधान लीबिया के मध्यवर्ती भाग में स्थित कई मरूधानों का समूह है। सेनूसी यहां के मुख्य निवासी है।

>कांगो गणतंत्र (जायरे) का सोने के खनन का महत्वपूर्ण क्षेत्र किलोमोटो है।

>जायरे के लुबुम्बाशी नगर को ‘तांबे की राजधानी’ की उपमा की जाती है।

>विश्व में सबसे अधिक सोने का उत्खनन दक्षिण अफ्रीका में होता है।

>दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग शहर को ‘स्वर्णनगर’ की उपमा दी जाती है।

>मिस्र में कृषि कार्यो में संलग्न किसान ‘फेल्लाह’ कहलाते है।

>दक्षिण अफ्रीका के वेल्ड प्रदेश को ‘मक्का त्रिभुज’ भी कहा जाता है।

>नाइजीरिया को तेल ताड़ (च्ंसउवपस) का देश भी कहा जाता है।

>नाइजीरिया की वेन्यू घाटी सोयाबीन की खेती के लिए प्रसिद्ध है।

>ट्यूनीशिया अफ्रीका का सर्वाधिक जैतून उत्पादित करने वाला देश है।

>दक्षिण अफ्रीका में अंगोला, बोत्सवाना, मोजाम्बिक, तंजानिया, जाम्बिया एवं जिम्बाब्वे को फ्रन्टलाइन स्टेट्स कहते है

>अफ्रीका की नाइजर नदी को ‘पाम तेल की नदी’ भी कहा जाता है।

>किलिमंजारो के पूर्वी ढलानों पर कहवा की खेती ‘छग्गा जनजाति’ द्वारा की जाती है।

>अफ्रीका का सबसे लम्बा रेलमार्ग केप काहिरा रेलमार्ग है। यह दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन नगर से मिस्र के काहिरा नगर तक जाता है।

>नासिर झील मिस्र में स्थित है।

>विश्व का सबसे बड़ा दलदल भूमि क्षेत्र ‘सूड’ सूडान बेसिन में स्थित है। सूडान बेसिन से होकर सफेद एवं नीली नदी प्रवाहित होती है।

>मेरू पर्वत किलिमंजारो के पश्चिम में स्थित है।

>अगहर पर्वत अल्जीरिया के दक्षिण पूर्व में स्थित है इसका विस्तार लीबिया में भी है। तहात इसका सर्वोच्च शिखर है।

>मेडागास्कर में विश्व का सबसे बड़ा ग्रेफाइट का निक्षेप है।

>मेडागास्कर की सबसे बड़ी झील ‘अलोट्रा’ है।

अफ्रीका के स्थलबद्ध देश– बोत्सवाना,  बुरूण्डी, चाड़, लोसोथो, मलावी, माली, नाइजर, जिम्बाब्वे, लुआंडा, स्वाजीलैण्ड, युगांडा, जाम्बिया।


अफ्रीका महाद्वीप के बड़े देश

1- अल्जीरिया

2- सूडान

3- कांगो प्रजातांत्रिक गणतंत्र

4- लीबिया

जायरे के सीमावर्ती देश

1- कांगो

2- मध्यवर्ती अफ्रीका  रिपाब्लिक

3- सूडान

4- युगांडा

5- बुरूण्डी

6- खांडा

7- जाम्बिया

8- अंगोला

9-तंजानिया


दक्षिण अफ्रीका के सीमावर्ती देश

1-     नामीबिया

2-    बोत्सवाना

3-    जिम्बाब्वे

4-    मोजाम्बिक


अफ्रीका महाद्वीप के पठार

  नाम                           देश

1-     अगहर पठार        अल्जीरिया

2-    तिबेस्ती पठार         चाड

3-    अडामावा पठार       कैमरून

4-    इथियापिया पठार     इथियोपिया


अफ्रीका महाद्वीप के स्थलबद्ध देश

बोत्सवाना

बुरूण्डी

चाड़

लोसोथो

मलावी

माली

नाइजर

जिम्बाब्वे

लुआंडा

स्वाजीलैण्ड

युगांडा

जाम्बिया।


विषुवत रेखा पर स्थित अफ्रीका महाद्वीप के देश

गैबन

कांगो

जायरे

युगांडा

केन्या

सोमालिया।


कर्क रेखा पर स्थित अफ्रीका महाद्वीप के देश

सहारा रिपब्लिकन

मोरिटानिया

माली

अल्जीरिया

नाइजर

लीबिया

चाड़

मिस्र


मकर रेखा पर स्थित अफ्रीका महाद्वीप के देश

नामीबिया

बोत्सवाना

दक्षिण अफ्रीका

मोजाम्बिक

मेडागास्कर।

 

Get TSI GS Posts !

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

This Post Has One Comment

  1. Anurag singh

    नमस्कार सर
    आपका पोस्ट अफ्रीका महाद्वीप पढ़ के निश्चित रूप से विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिला होगा आपका यह पोस्ट बहुत ही अच्छे से लिखा गया हैं l
    चुकी मैं भी ब्लॉग लिखता हूँ तो मुझे मुश्किलों का भी पता हैं
    मेरा अफ्रीका महाद्वीप पर लिखा पोस्ट कृपया कर के देखे – अफ्रीका महाद्वीप

    धन्यवाद सर

Leave a Reply