दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के महत्वपूर्ण तथ्य / Important Facts of South America Continent

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप

दक्षिण अमेरिका (South America)

>     दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका, मैक्सिको और वेस्टइंडीज को सम्मिलित रूप से लैटिन अमेरिका कहते है।

>     दक्षिण अमेरिका विश्व का चौथा बड़ा महाद्वीप है। इसका लगभग 2/3 भाग भूमध्य रेखा के दक्षिण में विस्तृृत है।

>     दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के दक्षिणी भाग में ‘टेराडेल फ्रयूगो’ नामक द्वीप है। जिसका सबसे दक्षिणतम सिरा हॉर्न अंतरीप है।

>     पनामा जलसंधि इस महाद्वीप को उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप से पृथक करती है।

>     यह महाद्वीप पूर्व में अटलांटिक महासागर तथा पश्चिम में प्रशांत महासागर से घिरा है। इसके उत्तर में कैरेबियन सागर, उत्तर-पूर्व में उत्तरी अटलांटिक महासागर व दक्षिण-पूर्व में अटलांटिक महासागर स्थित है।

>     दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी भाग में एण्डीज पर्वत श्रृंखला विस्तृत है। जो उत्तर में कैरेबियन सागर से लेकर सुदूर दक्षिणी छोर तक फैली है।

>     एण्डीज पर्वत श्रृंखला हिमालय के बाद विश्व की दूसरी सबसे ऊँची पर्वतमाला है। लेकिन यह विश्व की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला है।

>     एण्डीज पर्वत श्रृंखला चिली और अर्जेंटीना के मध्य सीमा बनाती है।

>     एण्डीज पर्वत श्रृंखला का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर ‘अंकाकागुआ’ है जो ‘चिली’ में स्थित है।

>     एण्डीज पर्वत श्रृंखला का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत शिखर ‘ओजोस डेल सलोदा’ है। ‘चिम्बाराजो’ (इक्वेडोर) एण्डीज पर्वत श्रृंखला का तीसरा सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है।

>     बोलीविया का पठार एण्डीज पर्वतश्रृंखला के मध्य में स्थित है।

>     इक्वेडोर में स्थित कोटोपैक्सी विश्व का सबसे ऊँचा सक्रिय ज्वालामुखी है।

>     विश्व की सबसे ऊँची नौकायन झील ‘टिटिकाका’ पेरू व बोलिविया की सीमा पर बोलिविया के पठार पर स्थित है।

>     इक्वेडोर की राजधानी क्विटो विश्व की सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित राजधानी है।

>     दक्षिण अमेरिका की सबसे लंबी नदी अमेजन है यह विश्व की सबसे विशाल (आयतन के अनुसार) एवं दूसरी सबसे लंबी नदी है।

>     अमेजन नदी एण्डीज पर्वत श्रृंखला से निकलकर अटलांटिक महासागर में गिरती है।

>     विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात ‘एंजिल’ कैरो नदी पर गुयाना पठार में स्थित है। कैरो नदी वेनेजुएला के दक्षिण-पूर्व में ओरीनिको की सहायक नदी है।

>     ‘प्लाटा’ पराना, पराग्वे, उरूग्वे एवं उसकी सहायक नदियों के सम्मिलित तंत्र को कहते है।

>     अमेजन द्रोणी में ‘वाल्सा’ नामक विश्व की सबसे हल्की लकड़ी मिलती है। अमेजन द्रोणी रबड़ के वृ़क्षों का मूल स्थान है। यहाँ के विषुवतरेखीय वर्षा वनों का स्थानीय नाम ‘सेल्वास’ है।

>     उत्तरी चिली में स्थित ‘अरिका’ विश्व का शुष्कतम स्थान है।

>     दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी तट पर अटलांटिक महासागर में फाकलैंड की ठण्डी जलधारा बहती है।

>     एण्डीज पर्वत श्रृंखला के पूर्वी ढ़ालों के वन ‘मोंटाना’ कहलाते है।

>     वेनेजुएला में उष्णकटिबंधीय सवाना घास के मैदानों को ‘लानोस’ कहते है।

>     दक्षिण अमेरिका की प्रमुख प्रजातियाँ मेस्टीजो, मुलाटो, जैम्बो है।

>     अर्जेण्टीना में शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदानों को ‘पम्पास’ कहते है।

>     लानोस का मैदान एंडीज पर्वत तथा गुयाना पठार के मध्य स्थित है। इसे ओरिनिका बेसिन भी कहा जाता है। यह उष्ण कटिबंधीय घास का मैदान है।

>     दक्षिण अमेरिका को दक्षिण में अंटार्कटिका से ‘ ड्रेक पैसेज जलसंधि’ पृथक करती है। यह दक्षिणी अटलांटिक महासागर को प्रशांत महासागर से जोड़ती है।

>     ‘मैगलेन जलसंधि’ दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी भाग को टिएरा डेल फ्रयूगो से पृथक करती है।

>     रियोनीग्रो, टोकिकण्टन्स, मैंडीरा अमेजन की सहायक नदियाँ हैं। मैडीरा विश्व की सबसे बड़ी सहायक नदी है।

>     पराना-पराग्वे नदियों की संयुक्त जलधारा ‘लाप्लाटा’ कहलाती है। ये दोनों नदियाँ एस्चुरी बनाती है।

>     दक्षिणी अमेरिका की कैम्पोस घास भूमि में ‘मेर्बा’ नामक वनस्पति मिलती है जो चाय की तरह पेय पदार्थ है।

>     ‘कैम्पोस’ घास भूमि ब्राजील के पठार पर मिलती है। यह उष्ण कटिबंधीय घास के मैदान है।

>     दक्षिण अमेरिका में ब्राजील में सर्वाधिक जलविधुत परियोजनाओं का विकास हुआ है।

>     अर्जेण्टीना, उरुग्वे और ब्राजील के उर्द्ध-नम भागों में पोषक तत्वों से भरपूर ‘अल्फा’ नामक घास उगती है।

>     दक्षिण अमेरिका में दो स्थलबद्ध (Landlock) देश बोलीविया और पराग्वे है।

>     विश्व में चिली तांबे का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

>     दक्षिण अमेरिका का फाकलैण्ड द्वीप ग्रेट ब्रिटेन के अधीन है। इस द्वीप को लेकर ब्रिटेन और अर्जेन्टीना के बीच विवाद है।

>     दक्षिण अमेरिका में अर्जेण्टीना में सर्वाधिक विस्तारित रेलमार्ग है।

>     उत्तरी अर्जेण्टीना और पश्चिमी पराग्वे में अधिक वर्षा के कारण घने वन एवं घास के मैदान ‘ग्रानचाकों’ कहलाते है। क्वेब्रेकों ग्रानचाकों का प्रमुख वृक्ष है।

>     ब्राजील,कोलंबिया तथा इक्वेडोर विश्व के कहवे के सबसे बड़े उत्पादक देश है।

>     ‘फजेंडा’ कहवा के बागानों को कहते है।

>     कंडोर व रीआ पक्षी दक्षिण अमेरिका में मिलते है।

>     ‘लामा’ एण्डीज पर्वत श्रृंखला पर पाया जाने वाला जानवर है। अल्पाका व ग्वानका लामा की ही किस्में है।

>     दक्षिणी गोलाार्द्ध में सर्वाधिक मछलियाँ पेरू तट पर पकड़ी जाती है।

>     चिली नाइट्रेट का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

>     वेनेजुएला की ‘मरैकेबो झील’ खनिज तेल उत्खनन के लिए विख्यात है।

>     चिली का ‘चुक्कीकमाता पठार’ ताँबे के उत्खनन के लिए विख्यात है। इसे विश्व की ताँबे की राजधानी भी कहा जाता है।

>     बोालिविया काटिन के उत्पादन में विश्व में महत्वपूर्ण स्थान है।

>     सूरीनाम तथा गुयाना बॉक्साइट के सबसे बड़े उत्पादक देश है।

>     ब्राजील विश्व का पाँचवा सबसे बड़ा देश है। चिली व इक्वेडोर को छोड़कर शेष दक्षिण अमेरिकी देशों की सीमा इससे लगती है।

>     ब्राजील को ‘विश्व का कहवा पात्र’ कहा जाता है। यह विश्व में कहवे का सबसे बड़ा उत्पादक एवं निर्यातक देश है।

>     ब्राजील रबड़ के पेड़ का मूल स्थान है।

>     ब्राजील के ‘मिनास-गिराइसु’ राज्य में लौह अयस्क एवं अभ्रक के विशाल भंडार है।

>     दक्षिण अमेरिका का सर्वाधिक मैंगनीज उत्पादन करने वाला देश ब्राजील है।

>     ब्राजील की ‘अमापा खाना’ विश्व की सबसे बड़ी मैंगनीज की खान है।

>     विश्व का सबसे बड़ा कहवा निर्यातक पत्तन ब्राजील का सैन्टोस है।

>     ब्राजील दक्षिण अमेरिका का क्षेत्रफल व जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से सबसे बड़ा देश है।

>     दक्षिण अमेरिका का ‘इगुआकु जलप्रपात’ ब्राजील और अर्जेण्टीना की सीमा पर स्थित है।

>     ब्राजील से विषुवत रेखा एवं मकर रेखा दोनों ही गुजरती है।

>     ब्राजील तम्बाकू के उत्पादन में विश्व में चीन के बाद दूसरा प्रमुख उत्पादक राष्ट्र है।

>     घाना तथा नाइजीरिया के बाद ब्राजील विश्व का तीसरा सबसे अधिक कोको का उत्पादन एवं निर्यात करने वाला देश है।

>     ब्राजील भारत के बाद विश्व का दूसरे सबसे अधिक थोरियम उत्पादक देश है।

>     ब्राजीन का वोल्टा रेण्डोडा लौह-इस्पात उद्योग का केन्द्र है।

>     ब्राजील के सेण्टोस, पेसो, सेण्टमारिया में कागज उद्योग विकसित हुआ है।

>     ‘बेलम’ (ब्राजील) कोको एवं रबड़ के निर्यात का अमेजन बेसिन का एक प्रमुख बन्दरगाह शहर है।

>     ग्रानचाको की दलदली निम्न भूमि में क्वेब्रेको नामक वृक्ष मिलता है जिसकी छाल से टेनिन अम्ल प्राप्त होता है। इसका उपयोग चमड़ा उद्योग में किया जाता है।

>     टीटीकाका झील विश्व में सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित हैं। यह बोलिविया के पठार पर स्थित है।

>     अटाकामा मरूस्थल दक्षिणी पेरू तथा उत्तरी चिली में विस्तृत है।

>     पेटागोनिया का मरूस्थल अर्जंेटीना में विस्तृत एक वृष्टि छाया क्षेत्र है।

>     दक्षिण अमेरिका का सर्वाधिक नगरीकृत देश उरुग्वे है। उरुग्वे की राजधानी मोंटे वीडिया में प्रथम विश्व कप फुटबाल संपन्न हुआ था।

>     अर्जेंटीना के विशाल पशु फार्म एक्टाशिया और पशुपालक ग्वांको कहलाते है।

>     अर्जेंटीना के उत्तरी-पूर्वी भागों में कारोब तथा पाम के वन पाये जाते है।

>     अर्जेंटीना की मुख्य नदियाँ निम्न है – पराना, पराग्वे तथा उरूग्वे। ये सभी नदियां ‘रियो डी ला प्लाटा’ में गिरती है।

>     अर्जेंटीना के पम्पास घास के मैदान गेहूँ के उत्पादन के लिए विश्व प्रसिद्ध क्षेत्र है।

>     अर्जेंटीना के रोजेरियो एवं व्यूनस आयर्स मांस प्रसंस्करण उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।

>     बोलीविया की राजधानी लापाज एल्टीप्लेनो के मैदान में स्थित है। यह विश्व की सबसे ऊँची राजधानी है।

>     एल्टीप्लेनो का मैदान एण्डीज पर्वतमाला पर स्थित है।

>     वेनेजुएला की मेरिडा घाटी में कॉफी की पैदावार होती है।


 दक्षिण अमेरिका  के प्रमुख उद्योग

1-     लौह इस्पात उद्योग – साओपालो, रियो डी जेनेरो, मोलोविडे एवं रेटोण्डा (ब्राजील) सान निकोल्स, कोरडोवा (अर्जेंटीना) बगोटा (कोलंबिया), सानटोम (वेनेजुएला) कन्सेपसन (चिली)

2-    वस्त्र उद्योग– साओपालो, रियो डी जेनेरो (ब्राजील), ब्यूनर्स आयर्स, वाहिया ब्लांका, रोजोरिया (अर्जेंटीना)

3-    सीमेंट उद्योग– सैंटोस, पोती, रेसिफ, अलेग्रे (ब्राजील) कराकस, पोर्ट गैलेट वेलेशिया (वेनेजुएला) सान्ताफी रोजारियो (अर्जेंटीना) मोडिलन, पेस्टो, बगोटा (कोलंबिया)

4-    चीनी उद्योग– राइबो, पैरानाम्बुको, अलगोयास (ब्राजील), टुकूमेन (चुकन्दर से उत्पादक) (अर्जेंटीना) बगोटा (कोलंबिया)

5-    रसायन उद्योग- साओपाओं, सैंटोस, साल्वाडोर, जुइल्डी (ब्राजील) ब्यूनस आयर्स वाहिया ब्लाकां (अर्जेंटीना)


विषुवत रेखा पर स्थित दक्षिण-अमेरिकी देश

– इक्वेडोर, कोलंबिया, ब्राजील


मकर रेखा पर स्थित दक्षिण- अमेरिकी देश

– चिली, अर्जेन्टीना, पराग्वे, ब्राजील


दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के स्थलबद्ध देश

– बोलिविया और पराग्वे


दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के बड़े देश

1- ब्राजील

2- अर्जेंटीना

3- पेरू

4- कोलंबिया

5- बोलीविया


दक्षिण अमेरिका के द्वीप 

बड़े द्वीप के नाम                         अवस्थिति

1-     टियरा डेल फ्रयूगो                 चिली-अर्जेंटीना

2-    दूहा डी मारजो                      ब्राजील

3-    इस्ला डी चिलोई                    चिली

4-    इस्ला वालिंगटन                    चिली

5-    पूर्वी फाकलैंड                       फाकलैण्ड


दक्षिण अमेरिका की प्रमुख झीलें

क्रम      नाम                                          देश                          क्षेत्रफल

1-     मराकाइबो झील                           वेनेजुएला                   13,300

2-    टिटीकाका झील                            बोलीविया                  8,300

3-    पोपो झील                                     बोलीविया                  2,800

4-    ब्यूनर्स आयार्स झील                       अर्जेंटीना-चिली          2,250

5-    अर्जेंटीना झील                               अर्जेंटीना                    1,420


दक्षिण अमेरिका के खनिज संसाधन क्षेत्र

1-     लौह अयस्क – मिनासजिराज, पारा (ब्राजील),वेनेजुएला, पेरू

2-    मैगनीज     – मिनास जिरास, मांटोनीगरो (ब्राजील), उपाता (वेनेजुएला), इलौरा (इक्वेडोर) ओराया, आयोसूचा (पेरू)

3-    सोना       – बोलिहारी घाटी, सेरा पेलाडा(ब्राजील) बोलिविया, चिली।

4-    ताँबा       –  चक्वीकामाता, एलसेलवाडो, अफ्रीकाना(चिली)

5-    चाँदी       –  चिली, ब्राजील

6-    पेट्रोलियम   – मराकाइबो बेसिन, ओरिनिको बेसिन, आयुरे बेसिन (वेनेजुएला), सांताकेशरीना वाहिया, अमेजन बेसिन (ब्राजील)

7-    बाक्साइट   –  पारानाम (सूरीनाम), ब्राजील

8-    सीसा      –  आयाचुको (पेरू), ब्राजील।

Get TSI GS Posts !

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply