बिहार के विशिष्ट तथ्य : Specific facts of Bihar

बिहार के विशिष्ट तथ्य
बिहार के विशिष्ट तथ्य

बिहार के विशिष्ट तथ्य : Specific facts of Bihar 

विश्व में प्रथम 

(बिहार के विशिष्ट तथ्य : जो विश्व में सबसे पहले बिहार में हुआ )

विश्व का सर्वप्रथम लोकतांत्रिक गणराज्य: ‘वज्जि संघ’, लिच्छवी वैशाली (रोम गणराज्य से  पहले-600 से 400 ई.पू.)

विश्व का सर्वप्रथम विश्वविद्यालय: नालंदा विश्वविद्यालय (हर्षवर्धन काल-606 ई. के पहले)

विश्व का प्रथम सम्राट जिसने शस्त्र त्याग  किया एवं विदेश में बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार किया: सम्राट अशोक (272-232 ई.पू.)

विश्व का सबसे प्राचीन वैभवशाली महानगर: पाटलिपुत्र (221 ई.पू.)     

खगोल विज्ञान एवं गणित में विश्व का प्रथम युगांतकारी आविष्कारक: आर्यभट्ट (प्राचीन कुसुमपुर, पटना)

भारत में प्रथम

(बिहार के विशिष्ट तथ्य : जो भारत में सबसे पहले बिहार में हुआ )

भारत में सर्वप्रथम रूपए के सिक्के का प्रचलन करने वाला: बिहारी शासक शेरशाह सूरी 1542 ई. में जारी किया (चांदी के एक तोले अर्थात् 180 मासे के एक रूपए के सिक्के में 175 मासे शुद्ध चांदी थी।)

महात्मा गांधी का सर्वप्रथम सत्याग्रह तथा कारावास: नील की खेती करने वाले अंग्रेजों के विरूद्ध ‘चम्पारण सत्याग्रह’ (1917 ई.) तथा इसी प्रकरण में प्रथम बार कारावास का दण्ड।

भारत का प्रथम राष्ट्रपति: डॉ राजेन्द्र प्रसाद (जीरादेई, सीवान)

भारत के सर्वप्रथम सांसद जो एक ही चुनाव क्षेत्र से बार-बार विजयी हुए: स्व. जगजीवन राम (सहसराम क्षेत्र    से लगातार 8 बार विजयी हुए)

भारत का सबसे पुराना स्तूप: भारत-नेपाल  सीमा के निकट ‘पिपराछिव’ में (2500 वर्ष पुराना तथा 7 मी. ऊंचा)

भारत का सबसे बड़ा मेला या पशु मेला: गंगा व गंडक नदी  के संगम स्थल पर सोनपुर पशु मेला।

बिहार में प्रथम

(बिहार के विशिष्ट तथ्य : जो सबसे पहले बिहार में हुआ )

दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाला प्रथम बिहारी शासक: शेरशाह सूरी

बोध गया में बौद्ध मंदिरों का प्रथम निर्माता: समुद्रगुप्त

बिहार के प्रथम राज्यपाल: जयरामदास दौलतराम

बिहार के प्रथम मुस्लिम राज्यपाल: डाॅ. जाकिर हुसैन

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री: श्रीकृष्ण सिंह

बिहार के प्रथम मुस्लिम मुख्यमंत्री: अब्दुल  गफूर

बिहार के प्रथम हरिजन मुख्यमंत्री: भोलानाथ पासवान शास्त्री

बिहार के प्रथम निर्दलीय मुख्यमंत्री: महामाया प्रसाद सिन्हा

बिहार के प्रथम राजनीतिज्ञ जो लोकसभाध्यक्ष हुए: बलिराम भगत (पांचवी लोकसभा-5 जनवरी, 1976 से 25 मार्च, 1977

बिहार के प्रथम शिक्षा मंत्री: सर गणेश दत्त

सर्वोच्य न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनने वाला प्रथम बिहारी: स्व. भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा

ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले प्रथम बिहारी: रामधारी सिंह दिनकर (रचना ‘उर्वशी’ के लिए)

बिहार का प्रथम हिंदी दैनिक पत्र: सर्वहितेषी (1832 ई. )

बिहार का प्रथम अंग्रेजी दैनिक पत्र: सर्चलाइट

बिहार की प्रथम भोजपुरी फिल्म: हे गंगा मैया तोहे पियरी चढ़ैबो

बिहार की प्रथम मैथिली फिल्म: कन्यादान

बिहार में आया सबसे बड़ा भूकंप: 1934 ई. में

बिहार का सबसे लम्बा सड़क सेतु: महात्मा गांधी सेतु (पटना में गंगा नदी पर-5.575 किमी. लम्बा)

भारत रत्न’ से सम्मानित बिहार से सम्बद्ध प्रमुख व्यक्ति

क्रम सं.व्यक्ति के नाम सम्मान वर्ष 
1डॉ. राजेन्द्र प्रसाद   1962
2डॉ. जाकिर हुसैन  1963
3मौलाना अबुल कलाम आजाद  1992
4लोकनायक जयप्रकाश नारायण    1999
5उस्ताद बिस्मिल्ला खां     2001

 

बिहार का इतिहास

Get TSI GS Posts !

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply