बिहार सामान्य ज्ञान 2022-Bihar GK-2022 Most important facts

बिहार सामान्य ज्ञान 2022

बिहार सामान्य ज्ञान 2022

बिहार सामान्य ज्ञान 2022 के अंतर्गत बिहार राज्य के सबसे महत्वपूर्ण जानकारियों का संग्रह किया गया है जिनमें से राज्य स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में प्रश्न पूछने की सम्भावना है. 

बिहार सामान्य ज्ञान 2022

नाम – बिहार (संभवत: बौद्ध विहारों की अधिकता के कारण)

# स्थापना दिवस– 22 मार्च

– 12 दिसंबर, 1911 को बिहार को बंगाल  से पृथक प्रात्ं बनाने की घोषणा  दिल्ली दरबार में हुई।

– 22 मार्च, 1912 को बिहार (उड़ीसा सहित) प्रांत के गठन की विधिवत् घोषणा जारी की गई। (इससे पूर्व बिहार अविभाजित बंगाल का भाग था)

– बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग बिहार के एक प्रांत के रूप में 1 अप्रैल, 1912 से कार्य करना प्रारंभ किया।

– 28 मार्च, 1936 ई. को बिहार के लिए पृथक विधान परिषद के गठन का आदेश दिया गया।

1 अप्रैल , 1936 को बिहार एवं उड़ीसा दोनों अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आए।

– 25 अप्रैल, 2000 को पृथक झारखंड राज्य के गठन के लिए बिहार राज्य पुनर्गठन विधेयक, 2000 को स्वीकृति प्रदान कर दी गई।

– 2 अगस्त, 2000 को लोकसभा एवं 11 अगस्त, 2000 को राज्यसभा ने बिहार राज्य पुनर्गठन विधेयक, 2000 को पारित कर दिया।

– 25 अगस्त, 2000 को विधेयक पर राष्ट्रपति के. आर. नारायणन की मंजूरी  के साथ बिहार राज्य का दो भागों में बंटवारा हो गया।

– 15 नवंबर, 2000 को झारखंड राज्य अस्तित्व में आया।

# प्रदेश की राजधानी   – पटना

# उच्च न्यायालय     – पटना (स्थापना 1 दिसंबर, 1913, उद्घाटन 3 फरवरी, 1916 )।

# क्षेत्रफल की दृष्टि से  – 13 वां (तेलंगाना बनने के बाद) (2011 की जनगणना के अनुसार भारत में स्थान 12 वां)

# जनसंख्या की दृष्टि से – तीसरा (2011 की जनगणना के अनुसार भारत में स्थान)

बिहार सामान्य ज्ञान – राजकीय प्रतीक

# राजकीय भाषा – हिन्दी

# द्वितीय राजकीय भाषा – उर्दू

# राजकीय वृक्ष – पीपल

# राजकीय पुष्प – गेंदा

# राजकीय पशु – बैल (2013 से पहले रीछ था)

# राजकीय पक्षी –  गोरैया (Sparrow) (पहले नीलकंठ / नक्ता था)

भौगोलिक परिदृश्य

# अक्षांशीय विस्तार –   24-20′-10” से 27-31′-15” उत्तरी अक्षांश

# देशांतरीय विस्तार – 83-19′-50” से 88-17′-40” पूर्वी देशांतर

# क्षेत्रफल      – 94,163 वर्ग किमी.

# लंबाई (उत्तर से दक्षिण) –   345 किमी.

# चौड़ाई (पूरब से पश्चिम) – 483 किमी.

# शहरी क्षेत्रफल – 1095.49 वर्ग किमी.

# ग्रामीण क्षेत्रफल –   92257.51 वर्ग किमी.

# समुद्र तल से ऊंचाई – 173 फीट

# सामान्य वर्षण – 1205 मिमी.

# औसत वर्षा दिवस- 52.5 दिन (एक वर्ष में)

अवस्थिति

# बिहार, भारत के पूर्वी भाग में स्थित है (83-30′ से 88-00′ उत्तरी अक्षांश के मध्य)।

# यह एक भू-आवेष्ठित राज्य है।

# यह उत्तर में नेपाल, दक्षिण में झारखंड, पूरब में झारखंड एवं पश्चिम बंगाल एवं पश्चिम में उत्तर प्रदेश से घिरा है।

# बिहार का अंतरराष्ट्रीय सीमा नेपाल के साथ 729 किमी. लंबी है।

प्रशासनिक   परिदृश्य

# प्रमंडल – 9 (पटना,  मगध,  सारण,  तिरहुत,  दरभंगा,    कोसी,    पूर्णिया,    मुंगेर, भागलपुर)

# जिला – 38

# अनुमंडल –    101

# सामुदायिक विकास खंड(CBD- ब्लॉक की संख्या) – 534

# पंचायत     –   8,471

# राजस्व ग्राम  –     45,103

# नगरीय   संकुल/समूह –   12

# नगर –   199

# पुलिस थाना  –   853

# पुलिस जिला – 43

# महानगर    – 1 (पटना)

राजनैतिक परिदृश्य

विधानमंडल   –   दो-सदनीय (विधानसभा एवं विधानपरिषद)

# विधान सभा सीटों की संख्या – 243

# विधानपरिषद सदस्यों की संख्या –   75

# लोकसभा सीटों की संख्या –   40

# राज्यसभा सदस्यों की संख्या –     16

# लोकसभा में अनुसूचित जाति की आरक्षित सीटें –   06

# विधानसभा में अनुसूचित जाति की आरक्षित सीटें – 38

# विधान सभा में अनुसूचित जनजाति की आरक्षित सीटें –   02

$ राज्य की सीमा को स्पर्श करने वाले राज्य – 3 (3 राज्यों से लगने वाले जिले:-)

झारखंड –    कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार

उत्तर प्रदेश – कैमूर,  बक्सर, आरा, सारण, सिवान , गोपालगंज,    पश्चिमी चंपारण

पश्चिम बंगाल – कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज

# राज्य की सीमा को स्पर्श करने वाला देश – नेपाल

# नेपाल से सटे बिहार के  जिले – पश्चिमी चंपारण,  पूर्वी चंपारण,  सीतामढ़ी,  मधुबनी,  सुपौल, अररिया, किशनगंज

भौगोलिक – आर्थिक परिदृश्य

# भारत के कुल क्षेत्रफल का   प्रतिशत –   2.86%

# कुल वन (बिहार के क्षेत्रफल   का   प्रतिशत) – 7.75%

# जलवायु –   मानसूनी

# सबसे बड़ी नदी – गंगा

# सबसे गर्म कुंड      –    ब्रह्मकुंड

# बिहार में सर्वाधिक पाई जाने वाली मिटटी –  जलोढ़ मिट्टी

# सर्वप्रमुख खाद्य फसल – चावल

# सर्वाधिक और सबसे कम क्षेत्रफल वाले जिले (क्रमश:) – पश्चिमी चंपारण और शिवहर

# सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले 3 जिले (घटते क्रम में) – (1) पश्चिमी चंपारण (2) गया (3) पूर्वी चंपारण

# सबसे कम क्षेत्रफल वाले 3 जिले (बढ़ते क्रम में) – (1) शिवहर (2) अरवल (3) शेखपुरा

जनसंख्या – 2011

(वर्तमान में जनगणना 2021 के आकड़े उपलब्ध नहीं है)

# कुल जनसंख्या – 104,099,452 (लगभग 10.41 करोड़)

# पुरुष जनसंख्या – 54,278,157

# महिला जनसंख्या – 49,821,295

# जनसंख्या घनत्व – 1106 प्रति वर्ग किमी.

# जनसंख्या वृद्धि दर – 25.42% (भारत की कुल जनसंख्या का 8.60%)

# लिंगानुपात – 918 (शिशु लिंगानुपात – 935)

# साक्षरता दर – 61.80%

# पुरुष साक्षरता दर – 71.2%

# महिला साक्षरता दर – 51.5%

# ग्रामीण साक्षरता दर – 59.78% [ पुरुष (69.67%) महिला (44.3%) ]

# शहरी साक्षरता दर – 76.86% [ पुरुष (82.56%) महिला (61.95%) ]

# साक्षरता की दृष्टि से भारत में क्रम – 35 वां (सबसे अंतिम)

# ग्रामीण जनसंख्या – 88.71%

# शहरी जनसंख्या – 11.29%

# मेट्रोपोलिटन (महानगर) पटना – 2,049,156

# सर्वाधिक जनसंख्या वाले तीन जिले – (1) पटना (5,828,465) (2) पूर्वी चंपारण (5,099,371) (3) मुजफ्फरपुर (4,801,062)

# न्यूनतम जनसंख्या वाले तीन जिले – (1) शेखपुरा (636,342) (2) शिवहर (656,246) (3) अरवल (700,843)

# सर्वाधिक जनघनत्व वाले 3 जिले – (1) शिवहर (1880) (2) पटना (1823) (3) दरभंगा (1728)

# न्यूनतम जनघनत्व वाले 3 जिले – (1) वैâमूर (488) (2) जमुई (568) बांका (674)

# सर्वाधिक लिंगानुपात वाले 3 जिले – (1) गोपालगंज (1021) (2) सीवान (988) (3) सारण (954)

# न्यूनतम लिंगानुपात वाले 3 जिले – (1) मुंगेर (876) (2) भागलपुर (880) (3) खगड़िया (886)

# सर्वाधिक साक्षरता दर वाले 3 जिले – (1) रोहतास (73.37) (2) पटना (70.7) (3) भोजपुर (70.5)

# न्यूनतम साक्षरता दर वाले 3 जिले – (1) पूर्णिया (51.08), (2) सीतामढ़ी (52.05) (3) कटिहार (52.24)

# सर्वाधिक पुरुष साक्षरता वाला जिला – रोहतास

# न्यूनतम पुरुष साक्षरता वाला जिला – पूर्णिया

# सर्वाधिक महिला साक्षरता वाला जिला – औरंगाबाद

# न्यूनतम महिला साक्षरता वाला जिला – सहरसा

परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण खंड 

आधुनिक बिहार का इतिहास 

Get TSI GS Posts !

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply