यूरोप महाद्वीप के सबसे महत्वपूर्ण तथ्य / Most Important facts of continent Europe

Europe

यूरोप महाद्वीप (Europe Continent)

>     क्षेत्रफल की दृष्टि से सात महाद्वीपों में यूरोप का छठा स्थान है। यह उत्तरी गोर्लाद्ध का सबसे छोटा महाद्वीप है। यह ‘प्रायद्वीपों का प्रायद्वीप’ या ‘यूरेशिया का प्रायद्वीप’ कहलाता है।

>     यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर, काला सागर तथा काकेशस पर्वत, पूर्व में यूराल पर्वत, यूराल नदी तथा कैस्पियन सागर एवं पश्चिम में अटलांटिक महासागर स्थित है।

>     यूरोप को एशिया से यूराल पर्वत तथा कैस्पियन सागर पृथक करते है।

>     इस महाद्वीप से विषुवत रेखा, कर्क रेखा तथा मकर रेखा में से कोई भी नहीं गुजरती है।

>     नार्वे, स्वीडन, आइसलैंड और डेनमार्क देशों को ‘स्कैंडिनेविया देश’ कहा जाता है।

>     काला सागर और भूमध्य सागर के तट पर स्थित यूगोस्लाविया (पूर्व), यूनान, रूमानिया और अल्बानिया को ‘बाल्कन राज्य’ कहते है।

>     लाटविया, लिथूआनिया तथा एस्टोनिया को बाल्टिक राज्य कहते हैं।

>     यूरोप में आल्प्स और काकेशस प्रमुख पर्वत श्रेणियां है। यूरोप की सबसे ऊँची चोटी ‘एल्ब्रुश’ है जो काकेशस पर्वत श्रेणी में स्थित है।

>     यूरोप में आल्प्स पर्वत श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी ‘माउण्ट ब्लैक’ है जो फ्रांस एवं इटली की सीमा पर स्थित है।

>     फिनलैंड को ‘झीलों का देश’ कहा जाता है।

>     यूरोप की वोल्गा एवं यूराल नदियाँ कैस्पियन सागर में गिरती है।

>     यूरोप की काला सागर में गिरने वाली नदियाँ नीपर, नीस्टर, डॉन तथा डेन्यूब है।

>     यूरोप का सबसे व्यस्त अन्तः स्थलीय जलमार्ग राइन नदी का है।

>     विश्व का सबसे अधिक व्यापार वाला पत्तन रॉटरडम (नीदरलैण्ड) राइन नदी पर स्थित है।

>     इंग्लैण्ड की टेम्स नदी कोट्सवोल्ड पर्वत से निकलकर उत्तरी सागर में गिरती है। लंदन इसी नदी के किनारे स्थित है।

>     डेन्यूब नदी ब्लैक फोरेस्ट पर्वत से निकलकर पूर्व की ओर बहती हुई काला सागर में गिरती है। बुखारेस्ट, बेलग्रेड, बुडापेस्ट एवं वियना जैसे राजधानी नगर इस नदी पर स्थित है।

>     राइन नदी स्विट्जरलैण्ड में आल्प्स पर्वत से निकलकर उत्तरी सागर में गिरती है।

>     पो नदी को ‘इटली की गंगा’ कहा जाता है। यह आल्प्स पर्वत से निकलकर इटली में बहते हुए एड्रियाटिक सागर में वेनिस की खाडी में गिरती है।

>     पिरेनीज पर्वत श्रृंखला फ्रांस व स्पेन की सीमा पर स्थित है।

>     कारपेथियन पर्वत श्रेणी सर्बिया एवं माण्टेनीग्रो में अवस्थित है।

>     यूरोप के पूर्वी भाग में यूक्रेन तथा बेलारुस में स्टेपी घास के मैदानों में काले रंग की ‘चरनोजम’ मिट्टी पायी जाती है।

>     यूरोप में जर्मनी के ‘रूर बेसिन’ तथा फ्रांस और बेल्जियम के सार बेसिन में सर्वोत्तम किस्म का कोयला मिलता है।

>     यूक्रेन के डोनेटज बेसिन और रूस के कुजवास, पिचोरा तथा टंगस बेसिन भी कोयला उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

>     जिब्राल्टर जलसंधि यूरोप को अफ्रीका से पृथक करती है तथा भूमध्य सागर को अटलांटिक महासागर से जोड़ती है। इसे ‘भूमध्य सागर की कुंजी’ भी कहा जाता है।

>     यूरोप का सबसे बड़ा तथा उत्तम किस्म का लोहा स्वीडन के ‘किरूना भंडार’ में पाया जाता है।

>     यूरोप में उत्तरी सागर से खनिज तेल प्राप्त होता है। उत्तरी सागर के बाकू, गरोजनी (चैचेन्या) खनिज तेल की दृष्टि से समृद्ध क्षेत्र है।

>     रूमानिया में कार्पेंथियन पर्वत श्रेणी के मैदानी भाग, बुखारेस्ट से उत्तर प्लोएस्ती, फ्रांस के पिरेनीज एवं लाक क्षेत्र, तथा फ्रांस के अटलांटिक तटीय क्षेत्र में भी पैट्रोलियम पाया जाता है।

>     रूमानिया के ट्रांसिलवानिया बेसिन में प्राकृतिक गैस के पर्याप्त भंडार है।

>     जर्मनी के सेक्सानी में ‘फ्रीबर्ग’ तथा ‘हार्ज पर्वत’ चाँदी के उत्खनन के लिए विख्यात है।

>     फ्रांस की सीन नदी इंग्लिश चैनल में गिरती है। पेरिस इसी नदी के तट पर स्थित है।

>     हंगरी, रूमानिया और यूक्रेन में शीतोष्ण घास के मैदान फैले है। इन्हे हंगरी में ‘पुस्टाज’ और यूक्रेन में ‘स्टेपी’ कहा जाता है।

>     यूक्रेन का स्टेपी क्षेत्र विश्व का प्रमुख गेहूं उत्पादक क्षेत्र है। इसे ‘विश्व का अन्न भंडार’ या ‘रोटी की डलिया’  कहा जाता है।

>     इटली विश्व का सबसे बड़ा अंगूर व जैतून उत्पादन करने वाला देश है।

>     ‘लोम्बार्डी का मैदान’ इटली का प्रमुख औघोगिक क्षेत्र एवं यूरोप में सर्वाधिक चावल उत्पादक क्षेत्र है।

>     मिलान को ‘इटली का मैनचेस्टर’ और तूरीन को ‘इटली का डेट्रायट’ कहते है।

>     इंग्लिश चैनल फ्रांस व यूनाइटेड किंगडम को पृथक करता है।

>     फ्रांस को पिरेनीज पर्वत स्पेन से, आल्प्स पर्वत इटली से, जूरा पर्वत स्विटजरलैण्ड से तथा वास्जेज पर्वत जर्मनी से पृथक करते है।

>     ‘सेन्ट्रल मैसिफ’ फ्रांस का उत्तर पूर्वी और मध्यवर्ती भू-भाग के पठार को कहा जाता है।

>     फ्रांस की लवायर और गैरोन नदी बिस्के की खाड़ी (प्रशांत महासागर) में तथा रोन नदी भूमध्य सागर में गिरती है।

>     फ्रांस में बोर्डो शराब उत्पादन का सबसे बड़ा केन्द्र है। इसके बाद शैम्पेन का स्थान आता है।

>     भूमध्य सागर के तट पर अवस्थित मार्सेलीज यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा पत्तन है।

>     फ्रांस का स्ट्रेसबर्ग इंजीनियरिग उघोग के लिए, लियोन्स रेशम उद्योग तथा लिले कृत्रिम रेशम के लिए विख्यात है।

>     यूनाइटेड किंगडम (यू-के-) में इग्लैण्ड, स्काटलैंड, वेल्स तथा उत्तरी आयरलैण्ड को सम्मिलित किया जाता है।

>     यूनाइटेड किंगडम डोबर जलसंधि द्वारा यूरोप की मुख्य भूमि से अलग होता है।

>     इंग्लैण्ड, वेल्स और स्काटलैंड को सम्मिलित रूप से ग्रेट ब्रिटेन कहते है।

>     यूनाइटेड किंगडम की सबसे ऊँची चोंटी ‘बेन नेविस’ है जो स्काटलैण्ड में स्थित है।

>     यूनाइटेड किंगडम के मध्य की उच्चभूमि ‘मूरलैंड’ कहलाती है।

>     यू- के-  (यूनाइटेड किंगडम) की सबसे लंबी नदी सेर्बन है अन्य प्रमुख नदियां टेम्स, मर्सी, एवन, टाइन, क्लाइड आदि है।

>     ग्रेट ब्रिटेन के लंकाशायर, मानचेस्टर तथा लिवरपुल सूती वस्त्र उद्योग के प्रमुख केंद्र है।

>     ग्रेट ब्रिटेन के लंकाशायर और यार्कशायर में ऊनी वस्त्र बनाने के कारखाने है।

>     यूनाइटेड किंगडम के मिडलैण्ड प्रदेश में स्थित बर्मिंघम सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। यह ‘काला प्रदेश’ के रूप में विख्यात है।

>     उत्तरी आयरलैंड का मुख्य औद्योगिक क्षेत्र ‘बेलफास्ट’ है।

>     यूनाइटेड किंगडम में ‘ब्लैम कन्ट्री’ डूडले, वालसाल, वेस्टाबोरनिच तथा ओलवर हैम्पटन शहरों को सामूहिक रूप से कहा जाता है।

>     ग्रेट ब्रिटेन का डर्बी शहर वस्त्र उद्योग एवं इंजीनियरिग उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।

>     ग्रेट ब्रिटेन के लंदन व ग्लासगो नगर जलपोत निर्माण के प्रमुख केन्द्र है।

>     स्काटलैण्ड की मिडलैण्ड पहाड़ी, उत्तरी व दक्षिणी वेल्स तथा पेनाइन श्रेणी में कोयले का उत्पादन किया जाता है।

>     इटली को यूरोप का भारत कहा जाता है क्याेंकि इटली भारत के समान ही कृषि प्रधान देश है।

>     स्विट्जरलैण्ड को ‘यूरोप का खेल का मैदान’ कहा जाता है।

>     आयरिश गणराज्य और उत्तरी आयरलैण्ड को ‘एमराल्ड द्वीप’ के नाम से जाना जाता है।

>     नार्वे को मध्य रात्रि के सूर्य कहा जाता है।

>     रोम को शाश्वत नगर के नाम से पुकारा जाता है।

>     विश्व में सबसे बड़ा म्यूजियम ब्रिटिश म्यूजियम (लंदन) है।

>     वेनिस (इटली) को ‘एड्रियाटिक की रानी’ कहा जाता है।

>     बेल्जियम, नीदरलैण्ड और लक्जमबर्ग को निम्नभूमि के देश के नाम से जानते है।

>     इटली के तूरिन शहर को यूरोप का डेट्रायट कहा जाता है।

>     विश्व का सबसे ऊँचा बांध रोग्वस्की (रूस) यूरोप में स्थित है।

>     तुर्की को यूरोप का रोग (यूरोप का बीमारू राष्ट्र)कहा जाता है।

>     कील नहर (जर्मनी) उत्तरी सागर को बल्टिक सागर से जोडती है।

>     बेल्जियम को कॉकपिट ऑफ यूरोप कहा जाता है।

>     स्विट्जरलैण्ड मध्य यूरोप का भू-आवेष्टिश पर्वतीय देश है।

>     स्विटजरलैण्ड के बासेल व बाडेन शहर इंजीनियरिंग उद्योग के लिए विख्यात है।

>     फ्रांस को ‘किसानों का देश’ कहा जाता है।

>     आल्प्स पर्वत श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी ‘माउंट ब्लैक’ फ्रांस में ही अवस्थित है।

>     सीन नदी के तट पर स्थित पेरिस को ‘फ्रांस का हृदय’ कहा जाता है। इसे ‘फैशन की नगरी’ तथा ‘शीर्ष नगर’ भी कहा जाता है।

>     जर्मनी के उत्तर में बाल्टिक सागर, उत्तरी सागर तथा डेनमार्क अवस्थित है।

>     यूरोप की ओडर नदी जर्मनी एवं पोलैण्ड की सीमा बनाती है।

>     जर्मनी का मुख्य खनिज तेल उत्पादक क्षेत्र सेक्सोनी में एक्सलैण्ड है।

>     जर्मनी के रूर बेसिन को जर्मनी का काला प्रदेश और ‘यूरोप का औद्योगिक हृदय स्थल’ कहा जाता है।

>     जर्मनी का फ्रेंकफर्ट नगर मोटर गाड़ी उद्योग का प्रमुख केन्द्र है।

>     जर्मनी को ड्रेसडेन नगर ‘चीनी मिट्टी के बर्तन’ के लिए विख्यात है।

>     जर्मनी का एसेन नगर लौह इस्पात उद्योग के लिए, कोलोन, मोटरवाहन उद्योग के लिए , म्यूनिख रसायन उद्योग के लिए, स्टुटगार्ड मशीनरी के लिए और हनोवर धातु एवं रसायन उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।

>     जर्मनी का रॉस्टोक पत्तन बाल्टिक सागर पर स्थित है।

>     यूरोप की एप्पीनिन्स पर्वत श्रंखलाएं पश्चिमी आल्प्स से इटली की मुख्य भूमि के दक्षिणी छोर तक विस्तृत है जिसकी सबसे ऊँची चोटी ‘कोरनो ग्रान्डेे’ है।

>     माउँट विसूवियस (नेपल्स) व माउँट एटना (सिसली) इटली के प्रमुख ज्वालामुखी पर्वत है।

>     जार्जिया, आर्मेनिया एवं अजरबैजान को सम्मिलित रूप से काकेशस राज्य कहा जाता है।

>     रूस में 11 समय क्षेत्र है क्योंकि यह बहुत बड़ा देश है।

>     काकेशस पर्वत में स्थित ‘एल्ब्रुश शिखर’ रूस का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है।

>     अमूर नदी रूस व चीन की सीमा बनाती है।

>     रूस में कोयला कुजनेस्क बेसिन, पूर्वी साइबेरिया, यूराल क्षेत्र तथा मास्को उपबेसिन में पाया जाता है।

>     रूस के उत्तर में बेरेंट्स, कारा सागर, लापटेव, पूर्वी साइबेरियन तथा चुकसी सागर है।

>     रूस के वोल्गा औद्योगिक क्षेत्र में प्राकृतिक गैस तथा पैट्रोलियम की अधिकता है।

>     सेंट पीट्सबर्ग को उत्तर का वेनिस कहते है।

>     ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग है, जो रूस के पूर्वी तट के बन्दरगाह ब्लाडीवोस्टक से मॉस्को और सेन्ट पीट्सबर्ग तक जाता है।

>     रूस का ‘मुरमांस्क’ उत्तरी ध्रुव सागर स्थित एकमात्र पत्तन है जो वर्ष भर हिम से मुक्त रहता है। इसका कारण इस क्षेत्र में गर्म जल धारा का पहुंचना है।

>     रूस का वोल्गोग्राड तेल शोधन एवं ब्लाडिवोस्टक जलपोत निर्माण में प्रमुख केन्द्र है।

>     मास्को पांच सागरों से जुड़ा है। कैस्पियन सागर, काला सागर, बाल्टिक सागर, श्वेत सागर और लाडोगा झील।

>     क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से रूस विश्व का सबसे बड़ा देश है।

>     विश्व की सबसे लंबी सुरंग फ्रांस और इटली के मध्य माउण्ट ब्लॉक में निर्मित हुई है।

>     फ्रांस को हाइन यार्ड और नार्वे को फियोर्ड तटों का देश कहलाता है।

>     ‘ग्रेट सेण्ट बरनार्ड दर्रा’, स्विट्जरलैण्ड और इटली के मध्य मार्ग प्रदान करता है।

>     ‘बेनर दर्रा’ आस्ट्रिया एवं इटली के बीच मार्ग प्रदान करता है।

>     विश्व का सबसे लम्बा भूमिगत रेलमार्ग ‘लंदन एवं पेरिस’ को जोड़ता है।


यूरोप महाद्वीप के देश एवं लौह अयस्क क्षेत्र

1-    फ्रांस-    लोरेन, नोरमंडी, पिरेनीज, अन्जोऊ बेसिन

2-   स्वीडन- किरूना, मामबर्गट,

3-   यूक्रेन-  किरिवो रोग

4-   स्पेन –  बिल्बाव, संताडर, आवीडो

5-   रूस – कुर्सक, मैगनेटी गोगोर्स्क

6-   जर्मनी-  सीजरलैंड घाटी, बेसर घाटी, साइलेगिया

7-   ब्रिटेन  नार्थम्पटन


फ़्रांस के सीमावर्ती देश

1- बेल्जियम

2- लक्जमबर्ग

3- जर्मनी

4- स्विट्जरलैण्ड

5- इटली

6- मोनाको

7- स्पेन

8- अन्डोरा


नदियों के किनारे स्थित प्रमुख यूरोप महाद्वीप के नगर 

नगर           देश             नदी

रोम           इटली             टाइबर

लंदन         ब्रिटेन             टेम्स

कोलोन      जर्मनी            राइन

लिवरपुल     इंग्लैंड          मर्सी

ड्रेसडेन        जर्मनी         एल्ब

मेड्रिड         स्पेन           मैजेनसेस

अंकारा       तुर्की           किजिल

बेलग्रेड       युगोस्लाविया   डेन्यूब

बुडापेस्ट      हंगरी        डेन्यूब

लिस्बन       पुर्तगाल      टेगस

लेनिनग्राड     रूस        नेवा

ब्रिस्बेन         इंग्लैंड       एवन

प्राग         चेक गणतंत्र   विटावा

पेरिस        फ्रांस            सीन

मास्को        रूस           मास्कोबा

डुंडी          स्कॉटलैंड     टी नदी

विएना        आस्ट्रिया     डेन्यूब

ग्लासगो      इंग्लैंड         क्लाइड

वारसा         पोलैंड         विस्चुला

हैम्बर्ग          जर्मनी         एल्ब

बोल्गोग्राड     रूस          वोल्गा

बर्लिन            जर्मनी       स्प्री

कीव              यूक्रकेन     नीपर

न्यूकैसेल        इंग्लैंड        टाइन

डबलिन          आयरलैंड      लिफे

विएना             आस्ट्रिया     डेन्यूब


यूरोप महाद्वीप के ऊंचे पर्वत शिखर

नाम और अवस्थिति        देश           ऊँचाई (मी- में)

1-     माउण्ट एल्ब्रुज      आर्मेनिया       5,642

2-    दिख-ताउ              रूस              5,204

3-    माउण्ट ब्लांक           फ्रांस          4,807

4-    माउण्ट रोजा,       इटली-स्विट्जरलैण्ड   4,634

5-    मैटरहार्न             स्विट्जरलैण्ड     4,478


रूस का डेट्राइट   – निजनी नौग्राह

रूस का पिट्सर्बग – तूला

रूस का मानचेस्टर – इवानोवा


यूरोप महाद्वीप के स्थलबद्ध देश

आस्ट्रिया

मेसिडोनिया

माल्डोवा

बेलारूस

लिचिस्टाइन

चेकोस्लोवाकिया

लक्जमवर्ग

स्विटजरलैण्ड

अंडोरा

हंगरी

स्लोवाकिया

चेक गणराज्य।

 

 

Get TSI GS Posts !

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply