विश्व के प्रमुख द्वीप : Important Islands of world

विश्व के प्रमुख द्वीप

विश्व के प्रमुख द्वीप

विश्व के प्रमुख द्वीप के अंतर्गत महत्वपूर्ण द्वीपों को शामिल किया गया है जिनकी अवस्थिति के संबंध में प्रश्न पूछे जाते हैं। इन्हे वर्ल्ड ऐट्लस अथवा मानचित्र की सहायता से याद किया जाना चाहिए, मानचित्र की सहायता से याद करना सरल होता है। 

विश्व के प्रमुख द्वीप : वर्गीकरण

प्रश्न यह है कि द्वीप किसे कहते हैं और द्वीप कितने प्रकार के होते हैं? 

द्वीप स्थल खंड के ऐसे भाग हैं जिन के चारों ओर जल का विस्तार पाया जाता है। उत्पत्ति के आधार पर इन्हें निम्नलिखित वर्गों में रखा जाता है :-

  1. विवर्तनिक द्वीप – ऐसे दीपों की उत्पत्ति भूगर्भिक हलचलों द्वारा भूमि के नीचे धँसने, समुद्री भागों में भूमि के ऊपर उठने, दरार घाटियों का निर्माण होने अथवा महाद्वीपीय भू-भागों के अलग हो जाने से होता है। अटलांटिक महासागर में वेस्टइंडीज तथा प्रशांत महासागर के अनेक द्वीपों  का निर्माण इसी प्रक्रिया से हुआ है।
  2. निक्षेपमूलक द्वीप- धरातल पर प्रवाहित होने वाली नदियों, हिमानियों तथा सागरीय लहरों के द्वारा अपने साथ बहाकर लाए गए पदार्थों के निक्षेपन से इन द्वीपों का निर्माण होता है। 
  3. अपरदनमूलक द्वीप- मुलायम चट्टानों पर अपरदन कार्य शीघ्रता से होते हैं परंतु कहीं-कहीं कठोर चट्टान शेष रह जाते हैं जिसके चारों ओर जल भर जाने से ऐसे द्वीप बनते हैं।  ग्रीनलैंड हिमानियों के अपरदन से बने द्वीप का उदाहरण है।
  4. ज्वालामुखी द्वीप-  महासागरीय कटकों के सहारे निकलने वाला लावा का निक्षेप जब  इतना अधिक हो जाता है कि यह समुद्री जल की सतह से ऊपर आ जाता है एवं दीपों के रूप में दिखाई पड़ता है।  ऐसे द्वीप मध्य अटलांटिक कटक के सहारे अधिक मिलते हैं। उदाहरण – हवाई द्वीप, अलयुशीयन द्वीप।
  5. प्रवाल द्वीप- उष्णकटिबंधीय सागरों में महाद्वीपीय मग्न तटों पर मृत मूंगा के जमाव से भी द्वीपों का निर्माण होता है। हिंद महासागर में स्थित लक्षद्वीप, मालदीव तथा अटलांटिक महासागर स्थित बरमूडा द्वीप ऐसे ही प्रवाल द्वीप है।

विश्व के प्रमुख द्वीप की सूचि :

विश्व के प्रमुख द्वीप
क्र संनामक्षेत्रफलस्थिति
1ग्रीनलैण्ड2175.6आर्कटिक महासागर
2न्यू गिनी777प्रशांत महासागर
3बोर्नियो725.5हिंद महासागर
4मैडागास्कर590हिंद महासागर
5बैफीन द्वीप476उ.ध्रुव महासागर
6सुमात्रा473.6हिंद महासागर
7हॉन्शू228उ.प. प्रशांत महासागर
8ग्रेट ब्रिटेन218उ. अटलांटिक महासागर
9विक्टोरिया द्वीप212.1उ.ध्रुव महासागर
10एलेसमेरे द्वीप196.2उ. ध्रुव महासागर
11सुलावेसी189हिंद महासागर
12न्यूजीलैण्ड का द. द्वीप150.4दक्षिणी प्रशांत महासागर
13जावा द्वीप126.2हिंद महासागर
14न्यूजीलैण्ड का उ. द्वीप114.6द. प्रशांत महासागर
15क्यूबा114.5कैरीबियन सागर
16न्यू फाउण्डलैंड112.3उ.प. अटलांटिक महासागर
17लूजोन104.6प. प्रशांत महासागर
18आइसलैण्ड103उ. अटलांटिक महासागर
19मिण्डनाओ94.2प. प्रशांत महासागर
20आयरलैण्ड82.4उ. अटलांटिक महासागर
21होकैडो द्वीप77.9उ.प. प्रशांत महासागर
22डोमिनिकन गणतंत्र76.1कैरीबियन सागर एवं हैती
23साखलीन द्वीप74उ.प. प्रशांत महासागर
24तस्मानिया67.9द.प. प्रशांत महासागर
25श्रीलंका65.6हिंद महासागर

क्षेत्रफल:- वर्ग किलोमीटर में

 

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण – विश्व की जलसंधियाँ 

Get TSI GS Posts !

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply