मौर्य प्रशासन | मौर्य शासन | Mauryan Administration in Hindi

मौर्य प्रशासन

मौर्य प्रशासन (Mauryan Administration in Hindi)

भारत में पहली बार राजनीतिक एकता मौर्यों के काल में स्थापित हुई जिसमें मौर्य प्रशासन केंद्रीकृत होते हुए भी निरंकुश नहीं थी 

चंद्रगुप्त के प्रधानमंत्री कौटिल्य ने ‘अर्थशास्त्र’ में राज्य का सप्तांग सिद्धांत की व्याख्या की। ये अंग हैं – राजा, अमात्य, जनपद, दुर्ग, कोष, सेना और मित्र।

मौर्य प्रशासन: केंद्रीय प्रशासन

अर्थशास्त्र में केंद्रीय प्रशासन के लिए 18 विभागों के शीर्ष अधिकारी थे। इसमें तीर्थ का उल्लेख मिलता है, जिन्हें महामात्य भी कहा गया है। तीर्थ, मंत्री और पुरोहित सबसे महत्वपूर्ण थे जिनका साम्राज्य के अन्य अधिकारियों पर नियंत्रण होता था।

उपधा परीक्षण उच्च अधिकारियों की नियुक्ति से पहले चरित्र की जांच थी

अर्थशास्त्र में 26 अध्यक्षों का विवरण मिलता है जो विभिन्न विभागों के अध्यक्ष के रूप में मंत्रियों के अधीन कार्य करते थे।

मौर्यकालीन विभागों के अध्यक्ष :

क्र० स्न० अध्यक्षसंबंधित विषय
1सीताध्यक्षकृषि विभाग का अध्यक्ष
2लक्षणाध्यक्षमुद्रानीति पर नियंत्रण या मुद्रा एवं टकसाल का अध्यक्ष
3लवणाध्यक्षनमक अधीक्षक
4पण्याध्यक्षवाणिज्य का अध्यक्ष
5पौतवाध्यक्ष माप-तौल का अध्यक्ष
6शुल्काध्यक्षराजकीय धन जुर्माना इत्यादि का अध्यक्ष
7गणिकाध्यक्षवेश्याओं का निरीक्षक
8मुद्राध्यक्षपासपोर्ट विभाग
9आकराध्यक्षखानों का अध्यक्ष
10सूनाध्यक्षबूचड़ खाने का अध्यक्ष
11नवाध्यक्षनौ-सेना का अध्यक्ष 
12संस्थाध्यक्ष व्यापारिक मार्गों का अध्यक्ष
13विवीताध्यक्षचारागाह क्षेत्र का अध्यक्ष 
14पत्तयध्यक्षपैदल सेना का अध्यक्ष
15कुप्याध्यक्षवन संपत्ति का अध्यक्ष
16लौहाध्यक्षलोह अध्यक्ष
17सूराध्यक्षशराब अधीक्षक
18रूपदर्शकमुद्राओं का परीक्षण एवं आय व्यय का लेखा जोखा रखने वाला

 

मौर्य प्रशासन: प्रांतीय शासन 

चन्द्रगुप्त ने अपने साम्राज्य को चार प्रान्तों में विभाजित किया जिन्हें चक्र कहा जाता था  जिनका शासन सम्राट के प्रतिनिधि के द्वारा किया जाता था

अशोक के समय प्रांतों की संख्या पांच थी। प्रान्तों का शासन राजवंशीय ‘कुमार‘ या ‘आर्यपुत्र‘ नामक अधिकारी द्वारा होता था। अशोक स्वंय राजा बनने से पूर्व ‘उतरापथ’ एवं ‘अवन्ति’ का कुमार था।

मौर्य साम्राज्य के प्रांत :

क्र० सं० प्रांतराजधानी
1उत्तरापथतक्षशिला
2अवंतिउज्जयिनी
3कलिंगतोसली
4दक्षिणापथसुवर्णगिरी
5प्राशीपाटलिपुत्र

 

मौर्य शासन का स्तर :- साम्राज्य – प्रान्त- आहार या विषय- स्थानीय – द्रोणमुख – खार्वटिक – संग्रहण – ग्राम

मौर्य प्रशासन

मौर्य प्रशासन में प्रांतों को आहार या विषय में विभाजित किया गया था जो विषयपति के अधीन होते थे। जिले का प्रशासन ‘स्थानिक‘ संचालित करता था जो ‘समाहर्ता’ के अधीन था। 

मौर्य प्रशासन की सबसे छोटी इकाई ग्राम थी, ग्राम के मुखिया को ग्रामिक कहा जाता था।

प्रशासकों में सबसे छोटा गोप था जो दस ग्रामों का शासन संभालता था।

 

नगर प्रशासन- मेगस्थनीज के अनुसार नगर प्रशासन का कार्य 30 सदस्यों का एक मंडल संभालता था जो 6  समितियों में विभक्त था। प्रत्येक समिति में 5 सदस्य होते थे।

नगर प्रशासन समितियां

समितिसंबद्ध क्षेत्र
प्रथमउद्योग एवं शिल्प
द्वितीयविदेशियों की देखभाल
तृतीयजन्म-मरण का पंजीकरण
चतुर्थव्यापार एवं वाणिज्य की
पंचमनिर्मित वस्तुओं के विक्रय का निरीक्षण
षष्ठबिक्री कर वसूलना

 

नगर की अनुशासन एवं विधि व्यवस्था हेतु पुलिस व्यवस्था को ‘रक्षिण‘ कहा जाता था

यूनानी स्रोतों में मुख्यत: तीन अधिकारियों की चर्चा है:- एग्रोनोमोई- जिलाधिकारी, एन्टीनोमोई- नगर आयुक्त एवं सैन्य अधिकारी

अशोक के अभिलेख में कुछ अन्य अधिकारियों की चर्चा है जैसे-

राजुक– ग्रामीण जनपदों में करारोपण के साथ साथ न्यायिक शक्तियां प्राप्त थी

सैन्य व्यवस्था 

मेगास्थनीज के अनुसार सैन्य विभाग 6 समितियों में विभक्त था तथा प्रत्येक समिति में 5 सदस्य होते थे। सैनिक प्रबंधन देखने वाला अधिकारी अन्तपाल कहलाता था।

सैन्य प्रबंध समितियां

समितिसंबद्ध क्षेत्र
प्रथमजल सेना का प्रबंधन
द्वितीययातायात एवं रसद की व्यवस्था
तृतीयपैदल सैनिकों की व्यवस्था
चतुर्थअश्वारोही सेना की देख-रेख
पंचमहस्ती सेना की देख-रेख

 

प्लिनी के अनुसार मौर्यों के पास 6 लाख पैदल सेना थी

जस्टिन ने चन्द्रगुप्त की सेना को ‘डाकूओं का गिरोह’ कहा है

मौर्यों के पास सम्भवत: नौ सेना थी क्योंकि अर्थशास्त्र में ‘नवाध्य्क्ष’ का उल्लेख है

न्याय व्यवस्था 

सम्राट सबसे बड़ा तथा अंतिम न्यायलय था। मौर्य न्याय व्यवस्था सामन्यत: कठोर थी।

मौर्यकाल में न्यायालय मुख्यतः दो भागों में बंटा था:-

  1. कंटक शोधन न्यायालय – यह फौजदारी अदालते थीं।
  2. धर्मस्थीय न्यायालय – यह दीवानी अदालतें थी। चोरी, डाके एवं लूट के मामले (जिन्हें साहस कहते थे) हेतु।

व्यावहारिक महामात्र को नगर न्यायधीश जबकि रज्जुक को जनपद न्यायधीश कहा जाता था

फौजदारी के मामलों का निपटारा प्र्देष्टि करता था

गप्तचर विभाग- गप्तचर विभाग ‘महामात्यासर्प’ नामक अमात्य के अधीन कार्य करता था। 

कोटिल्य ने पुरुष गुप्तचरों को संती, तिष्णा एवं सरद तथा स्त्री गुप्तचरों को वृषली, भिक्षुकी एवं परिव्राजक कहा है।

अर्थशास्त्र में ‘गूढ़ पुरुष’ गुप्तचरों को कहा गया है। मौर्य शासन में दो प्रकार के गुप्तचर होते थे-

  1. संस्था- वे जो एक जगह पर रहकर कार्य करते थे
  2. संचरा- वे जो भ्रमण करते हुए कार्य करते थे

एरियन ने गुप्तचरों  को ‘ओवरसियर ‘ तो स्ट्रैबो ने इंस्पेक्टर कहा है

अर्थशास्त्र में वर्णित तीर्थ

क्रमांकतीर्थविभाग
1मंत्री एवं पुरोहितप्रधानमंत्री तथा धर्म एवं दान विभाग का प्रधान
2सेनापतिसैन्य विभाग का प्रमुख
3युवराजराजा का उत्तराधिकारी
4समाहर्ताआय का संग्रहकर्ता
5दौवारिकराजमहलों की देख-रेख करनेवाला
6दुर्गपालदुर्ग रक्षक
7अंतपाल सीमावर्ती दुर्ग का रक्षक
8सन्निधाता राजकोष का अध्यक्ष
9प्रशास्ता कारागार का अध्यक्ष
10प्रद्रेष्टा फौजदारी न्यायालयों का अध्यक्ष
11व्यावहारिक प्रधान न्यायाधीश (धर्मस्थीय न्यायालय का)
12कर्मान्तिक खानों एवं उद्योगों का अध्यक्ष
13नायक नगर रक्षा का अध्यक्ष
14पौर (नागरकं) नगर का प्रमुख अधिकारी अथवा नगर कोतवाल
15दंडपाल पुलिस अधिकारी
16मंत्रिपरिषदाध्यक्ष परिषद का अध्यक्ष
17आटविक वन विभाग का अध्यक्ष
18आंतर्वेशिकअंगरक्षकों का प्रमुख 

 

अशोक के शासनकाल के प्रमुख अधिकारी

क्र सं ०अधिकारीसंबद्ध क्षेत्र
1अग्रमात्यराजा का मुख्यमंत्री एवं सहायक
2महामात्रप्रशासन के विभिन्न विभागों का अध्यक्ष
3राजुकप्रांतीय स्तर के उच्चाधिकारी
4युक्तराजस्व संग्रह करने वाला
5प्रादेशिकजिले का प्रमुख अधिकारी
6प्रतिवेदिकराजा को विभिन्न सूचना देने वाला

 

मौर्य वंश के प्रमुख शासक

प्राचीन भारतीय इतिहास के नोट्स 

Get TSI GS Posts !

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply